किन्नर समाज ने धूमधाम से निकाली भुजरियों की शोभायात्रा, देश में खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना

Spread the love

भोपाल। राजधानी भोपाल में किन्नर समाज द्वारा वर्षों पुरानी परंपरा के तहत भुजरियों का त्योहार इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर किन्नर समुदाय की प्रमुख काजल गुरु के नेतृत्व में भुजरियों का जुलूस निकाला गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुफा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ काजल गुरु ने बताया कि भोपाल में किन्नर समाज लंबे समय से भुजरियों का त्योहार परंपरा के रूप में मनाता आ रहा है भुजरिया पर्व को अच्छी बारिश, देश में खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना से जोड़ा जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज द्वारा हर वर्ष भुजरियों का जुलूस निकाला जाता है उन्होंने बताया कि जुलूस के गुफा मंदिर पहुंचने के बाद भुजरियों को भगवान को अर्पित किया गया और देश में शांति, खुशहाली तथा अच्छी बारिश की कामना की गई इस दौरान बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग मौजूद रहे काजल गुरु ने कहा कि इस बार भुजरिया पर्व को बॉलीवुड थीम से अलग हटकर धार्मिक थीम पर मनाया गया उन्होंने कहा कि समाज अपनी वर्षों पुरानी परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *