लोकल से ग्लोबल की ओर मप्र का बाजार

Spread the love

लोकेशन – भोपाल

डंप – आउटपुट _डंप

स्लग – cait meeting vidhansabha

फार्मेट – a_v_b


व्यापारियों का कुंभ – CAIT की स्टेट मीट

लोकल से ग्लोबल की ओर MP का बाजार

भारतीय उत्पाद–भारतीय बाजार पर मंथन

विधानसभा अध्यक्ष तोमर बोले लोकल जरूरी

एंकर – भोपाल के विधानसभा सभागार में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी CAIT की मध्यप्रदेश इकाई की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गयी | इस बैठक में प्रदेशभर से व्यापारी प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और आने वाले त्योहारी सीजन में व्यापार को गति देने पर चर्चा की गयी | बैठक में रक्षाबंधन के बाद गणेश चतुर्थी से लेकर दीपावली और देवउठनी तक बाजार में खरीदारी बढ़ाने की रणनीति पर भी मंथन किया गया , इसके साथ ही बैठक में मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों के स्थानीय और पारंपरिक और लोकल उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और उनकी बिक्री बढ़ाने पर विशेष जोर रहा | बैठक में CAIT के राष्ट्रीय पदाधीकारी और सांसद प्रवीण खंडेलवाल के साथ प्रदेश के व्यापारी और नेता भी मौजूद रहें जिसमें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी विशेष रूप से शामिल हुए | भोपाल में आयोजित की गयी कैट की बैठक में स्थानीय कारोबार, भारतीय उत्पाद और त्योहारी बाजार को मजबूत करने का रोडमैप तैयार करने पर फोकस रहा | देखा जाए तो हाल ही में हाल ही में 12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुए भारतीय व्यापार महोत्सव में मध्य प्रदेश सरकार और कैट भोपाल टीम की सक्रिय भागीदारी रही थी इसके बाद भोपाल में यह बड़ी बैठक रखी गयी थी |

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *