भोपाल के बुधवारा स्थित चरबत्ती चौराहे पर आयोजित जंगे आजादी मे उलमाओं की कुर्बानी’ कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने किया था। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।कार्यक्रम मे स्कूली बच्चों ने भी उलमाओ के नाम का जिक्र करते हुए अपने ख़यालात रखे अंत मे बच्चों को इनाम भी दिया गया.
भोपाल जंगे आजादी का पखवाड़ा का समापन हो गया. समापन अवसर पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद रहे.यें कार्यक्रम लगातार 15वर्षाें से जश्ने आजादी के रूप मे यें पखवाड़ा मनाया जाता है इस वर्ष भी यह कार्यक्रम भोपाल के विभिन्न स्थानों पर शुरू हुआ और 29 अगस्त को इसका समापन हुआ प्रतियोगिता मे कक्षा 5 वीं से 12 वीं के छात्र छात्राओ ने हिन्दुस्तान की आजादी में उलमाओ की कुर्बानी’’ के विषय पर अपने विचार रखे इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को समापन अवसर पर नगद पुरस्कार और इनामात से नवाजा गया
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य रूप से यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और इसे लेकर अपनी पार्टी का पक्ष रखा।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो UCC कानून को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि देश में इस कानून की आवश्यकता क्या है। सिंघार ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बड़े राज्यों में इसे लागू नहीं करवा पाई, जबकि छोटे राज्यों में इसे लागू किया गया।
उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास करती है और किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
टवारी ने भी UCC को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने UCC को काला कानून बताते हुए कहा कि इस तरह के कानूनों से देश और समाज का भला नहीं होने वाला है। पटवारी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नफरत और विभाजन की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस हमेशा से देश में एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देती रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मोहब्बत और भाईचारे की बात करते हैं और समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का संदेश देते हैं।
वही कार्यक्रम के आयोजक विधयाक आरिफ मसूद ने कहा की बीजेपी की सरकार नफ़रत फैलाकर आने वाली नस्लों में मुसलमानों के लिए नफरत पैदा कर रही है विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जंगे आजादी में भाग लेने वाले मुस्लिम शहीद उलामा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम तारीख के पन्नों से सोची समझी साजिश के तहत हटाए जा रहे हैं इस नफरत को मिटाने के लिए और मुल्क में अमन और भाईचारा बनाए रखने के और आने वाली नस्लों को इस पखवाड़े के माध्यम से हमारी कोशिश है कि बच्चों में जंगे आजादी में शहीद हुए लाखों मुस्लिम धर्मगुरूओं के बारे मे बताया जाये जिन्होंने अपनी जान की कुर्बानी देकर हमें अंग्रेजों से आजादी दिलाई है कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों का उल्लेख नहीं किया।आरिफ मसूद ने कहा कि देश की आजादी में सभी धर्मों और समुदायों के लोगों का योगदान रहा है और किसी भी समुदाय की कुर्बानियों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। UCC को लेकर आरिफ मसूद ने कहा कि कानून में आदिवासियों को अलग रखा गया है, लेकिन मुस्लिम समुदाय के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि यदि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी के लिए समान कानून बनाना है तो अलग-अलग समुदायों के लिए अलग प्रावधान क्यों किए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि उनकी पार्टी संविधान, सामाजिक सद्भाव और सभी धर्मों व समुदायों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। कुल मिलाकर, भोपाल के बुधवारा में आयोजित ‘उलमाओं की कुर्बानी’ कार्यक्रम UCC के मुद्दे पर कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ राजनीतिक हमले का मंच बन गया, जहां कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर नफरत और भेदभाव की राजनीति करने के आरोप लगाए।
