एम्स में पांच दिवसीय संतुलन जागरूकता सप्ताह

Spread the love

एम्स भोपाल के ईएनटी-हेड एंड नेक सर्जरी (कान, नाक, गला एवं सिर-गर्दन शल्य चिकित्सा) विभाग ने 13 से 17 सितंबर 2026 तक “संतुलन जागरूकता सप्ताह” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चक्कर आने, असंतुलन और संतुलन संबंधी विकारों के प्रति आम जनता में जागरूकता फैलाना तथा इनके समय पर निदान एवं उचित उपचार के महत्व को रेखांकित करना था। सप्ताह भर विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता, शैक्षणिक एवं जनसंपर्क गतिविधियां संचालित की गईं। इस अवसर पर एम्स भोपाल में वीएनजी (वीडियोनिस्टैग्मोग्राफी – आंखों की गति के माध्यम से संतुलन तंत्र की जांच करने वाली तकनीक) लैब का भी शुभारंभ किया गया।

इस प्रयोगशाला का उद्घाटन एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ) नरेन्द्र कोतवाल (रि) द्वारा किया गया। यह सुविधा चक्कर और संतुलन विकारों से पीड़ित मरीजों के मूल्यांकन एवं जांच में सहायक होगी और विभाग की न्यूरो-ओटोलॉजी (तंत्रिका-कर्ण विज्ञान) एवं संतुलन विकार संबंधी नैदानिक सेवाओं को और सुदृढ़ करेगी। संतुलन जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत ईएनटी ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) में विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें मरीजों और उनके परिजनों को चक्कर, संतुलन संबंधी समस्याओं और विशेषज्ञ चिकित्सक से समय पर परामर्श लेने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

सप्ताह के समापन कार्यक्रम के रूप में 17 सितंबर 2026 को एक अंतर-विभागीय सीएमई (सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम) का आयोजन किया गया, जिसमें संतुलन एवं चक्कर संबंधी विकारों के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ व्याख्यान एवं शैक्षणिक चर्चाएं हुईं। इस सीएमई में डॉ. अग्रता शर्मा, डॉ. आकाश पवार, डॉ. उत्कल प्रियदर्शी मिश्र, डॉ. तमोनुद मोदक तथा श्री सनी खुराना ने शैक्षणिक प्रस्तुतियां दीं।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *