उज्जैन : श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में जन्माष्टमी की धूम15 साल बाद रोहिणी नक्षत्र में मनेगा पर्व।

Spread the love

भगवान श्रीकृष्ण की पाठशाला को फूल बंगले की तर्ज पर भव्य रूप से सजाया गया
भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित सांदीपनि आश्रम में इस बार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इस बार 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बना है। इसके चलते शैव और वैष्णव दोनों संप्रदाय एक ही दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे। जन्मोत्सव को लेकर भगवान श्रीकृष्ण की पाठशाला को फूल बंगले की तर्ज पर भव्य रूप से सजाया गया है।
आज भगवान श्रीकृष्ण को केसर स्नान कराया जाएगा। इसके बाद सांदीपनि वंश परिवार द्वारा तैयार विशेष नीलांबर यानी मोर पंखी रंग की मखमली पोशाक और भव्य आभूषण धारण कराए जाएंगे। वहीं, बाल स्वरूप लड्डू गोपाल के लिए सफेद और गुलाबी रंग के विशेष परिधान तैयार किए गए हैं।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *