राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बुरहानपुर कांग्रेस ने शुरू किया छात्रों का पंजीयन

Spread the love

-जिला शहर अध्यक्ष रिंकू टॉक बोले बड़ी संख्या में छात्र बुरहानपुर से जाएगी इंदौर, यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के एजुकेशन सिस्टम में बदलाव का प्रयास

बुरहानपुर . इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुरहानपुर से भी बड़ी संख्या में छात्र जाएंगे। जिसका आनलाइन पंजीयन शुरू हो गया है।
सोमवार को जिला कांग्रेस शहर कार्यालय पर पंजीयन और संवाद के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे । इंदौर जाने के लिए छात्र-छात्राओं में भी उत्साहित दिखने को मिल रहा है। जिला कांग्रेस प्रभारी ग्यारसीलाल रावत ने छात्रों को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की शिक्षा प्रणाली में आवश्यक बदलाव पर चर्चा करना और छात्रों से जुड़े महत्त्वपूर्ण मुद्दों को उठाना है। इसमें नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक के मामलों को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखकर जवाब मांगा जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि यह एक राजनीतिक आयोजन नहीं है। बल्कि, यह ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम देश के करोड़ों छात्रों की आवाज को बुलंद करने और उन्हें एक मंच प्रदान करने के लिए है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे इस अभियान का लक्ष्य शिक्षा तंत्र में सुधार लाना और छात्रों के भविष्य को प्रभावित करने वाले मुद्दों, जैसे पेपर लीक, पर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग करना है। बुरहानपुर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस संवाद कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए इंदौर की ओर रवाना होंगे। क्यूआर कोड से पंजीयन प्रक्रिया जारी है और छात्रों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम को देशभर में मिल रहा समर्थन
मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वाजिद इकबाल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमेशा छात्रों की आवाज उठाते आ रहे हैं और छात्रों की गूंज कार्यक्रम को देशभर में छात्रों का समर्थन में मिल रहा है। जिसे सरकार घबराई हुई है कई बार राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर अनुमति तक निरस्त की जाती है, लेकिन कांग्रेस छात्रों की आवाज और युवाओं की मांगों को लेकर हमेशा खड़ी रहेगी।

देश के मुद्दों पर आवाज उड़ा रही है जेन जी
नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव और उपसभापति फहीम हाशमी ने कहा कि देश का भविष्य युवा होते हैं,लेकिन सरकार उनके ही भविष्य के साथ खिलवाड़ कर पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कदम नहीं उठा रही है ।आज का जेन जी य अब अपने मुद्दों पर लेकर सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाने के लिए तैयार है। इस दौरान रिंकु टाक जिला प्रभारी ग्यारसी लाल रावत जी श्रीमती अनिता यादव जी फ़हीम हाशमी जी अमर यादव कैलाश यावतकर वाज़िद इक़बाल आशिष भगत हमीद डाइमंड शेख आरिफ़ सहित युवा साथी उपस्थित हुए

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *