गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Spread the love

सिवनी जिले के – छपारा में गोंडवाना गणतंत्र पार्ट ने शुक्रवार को बस स्टैंड में प्रदर्शन किया। सरकार की नीतियों को गलत बताया और अफसरों पर मनमानी के आरोप लगाए। इसके बाद एसडीएम की राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम देर रात ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गोरखपुर गांव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय माध्यमिक विद्यालय गोरखपुर में रिक्त पदों पर नियमित शिक्षकों की नियुक्ति करने और सुकरी गांव में शासकीय हाईस्कूल की मांग की। कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रशांत श्रीवास्तव की रिपोर्ट

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *