गोविंदपुरा स्थित नरेला शंकरी में जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया।
प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान 20 अवैध दुकानें और 2 आवासीय निर्माण ध्वस्त किए।
करीब 1,000 वर्गमीटर (10,760 वर्गफीट) शहरी व्यावसायिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
जमीन का सरकारी गाइडलाइन के अनुसार न्यूनतम मूल्य करीब ₹4.50 करोड़ है।
वहीं वर्तमान बाजार मूल्य करीब ₹15 करोड़ आंका गया है।
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेश पर एसडीएम आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।
जिला प्रशासन, नगर निगम, उद्योग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
कार्रवाई के बाद जमीन को दोबारा शासन के आधिपत्य में ले लिया गया।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
कार्रवाई एसडीएम आशुतोष शर्मा, तहसीलदार सौरभ वर्मा और नगर निगम अतिक्रमण शाखा प्रभारी शैलेंद्र भदौरिया की मौजूदगी में हुई।
