*इंदौर भाजयुमो : कौन बनेगा अध्यक्ष?

Spread the love

भाजयुमो नगर अध्यक्ष को लेकर इंदौर में एक बार फिर रस्साकशी तेज हो चुकी… खबर है कि इस रेस में मयूरेश पिंगले सबसे आगे हैं और पिंगले के लिए महाराष्ट्र तक से जोर लगा है… एक महिला मंत्री द्वारा मयूरेश के लिए फोन घनाने जैसी खबरें चल रहीं… दूसरी तरफ अक्षांशु तिवारी का भी नाम चल रहा… बताते हैं कि अगर मयूरेश को अध्यक्ष पद मिलता है तो अक्षांशु तिवारी को महामंत्री से संतुष्ट होना पड़ेगा… अक्षांशु के लिए भी विधायक रमेश मेंदोला द्वारा जोर लगाने की बातें सामने आ रही… इसी बीच मेंदोला के ही खास युवा नेता अक्षत चौधरी ने भोपाली नेताओं के साथ वर्चुअली जुड़कर और हलचल बढ़ा दी… दरअसल, रविवार शाम को भाजपा संगठन की हुई वीडियो कान्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती संगीता यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के साथ अक्षत चौधरी ने भी ऑनलाइन जुड़कर अपनी बात रखी… बताते हैं कि यह वीडियो कान्फ्रेंस आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को लेकर हुई थी… उधर, भाजयुमो नगर अध्यक्ष को लेकर कोई चौंकाने वाला नया नाम सामने आने जैसी खबरें भी चल रहीं… हालांकि यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि किसकी चली और कौन, कब तथा किसको कौन-कौन से पद भाजयुमो में दिलवा पाता है..?

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *