जगत प्रवाह समाचार पत्र की संपादक विजया पाठक को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित

Spread the love

भोपाल-: सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब,भोपाल द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में जगत प्रवाह समाचार पत्र की संपादक विजया पाठक को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया!समारोह में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल एवं मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विजया पाठक को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं अवॉर्ड प्रदान किया।मंच पर सम्मान प्राप्त करते हुए विजया पाठक ने आयोजकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे!समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया!लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित होने पर विजया पाठक को पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *