इंदौर में हुए राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का बुरहानपुर में लाइव प्रसारण

Spread the love

-बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और आमजन हुए शामिल

बुरहानपुर। इंदौर में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का शनिवार को बुरहानपुर के गांधी चौक में लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं लोग मौजूद रहे और उन्होंने राहुल गांधी का विद्यार्थियों के साथ संवाद लाइव देखा और सुना।

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर शहर द्वारा आयोजित लाइव प्रसारण के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्टी के पार्षद भी मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी द्वारा विद्यार्थियों से शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर किए गए संवाद को लोगों ने सुना।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वाजिद इकबाल ने बताया कि राहुल गांधी इंदौर में विद्यार्थियों से संवाद करने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम का बुरहानपुर के गांधी चौक में लाइव प्रसारण किया गया, ताकि जो लोग इंदौर नहीं जा सके, वे भी कार्यक्रम से जुड़ सकें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दे सामने हैं। पेपर लीक सहित विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और आने वाले समय में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं की आवाज को सामने रखने का प्रयास किया गया है। बुरहानपुर में लाइव प्रसारण का उद्देश्य यही था कि शहर के लोग भी राहुल गांधी का विद्यार्थियों के साथ संवाद देख और सुन सकें। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी और युवा देश का भविष्य हैं तथा उनकी समस्याओं और सवालों पर चर्चा होना जरूरी है।

लाइव प्रसारण के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं वाजिद इकबाल, योजना देवड़ा, अकील ओलिया, ईस्माइल अंसारी, उबैद वकील साहब,शेख रुस्तम, डॉ फरीद काजी,असगर भाई, ज़लील मंशा, मुशर्रफ खान, कमलेश शाह, आशीष भगत, डॉ इमरान,डॉ फिरोज, डॉ तारिक, विक्की वाघमारे, पार्षद हफीज मंसूरी, पार्षद आरिफ खान, जाहिर अब्बास, अजय बालापुरकर,अरुण जोशी, रहीम भाई, विजय गंजेवाला, राजेश महाजन, असलम खान,सिद्दीक पहलवन पूर्व परशाद डॉक्टर भगवान पुरुष पर पूर्व परशाद गलत क्यों ए रहा है पूर्व परशाद डॉक्टर आरिफ बागवान पूर्व परशाद मुन्ना पहलवन सहित
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *