सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत व्याख्यान माला का आयोजन

Spread the love

देवरीकला-:म.प्र. शासन उच्च षिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 19 सितम्बर शनिवार को शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उच्च शिक्षा सागर संभाग, सागर के अतिरिक्त संचालक डॉ. आर.के. गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्तित्व का विकास व्यक्ति के आंतरिक गुणों का विकास है। जीवन में संकल्प को चुनना है तो विकल्प को छोड़ना होगा। मैं से हम तक की यात्रा काफी कठिन है और कठिन है बहुत सरल हो जाना। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने कहा कि व्यक्तित्व विकास का उद्देश्य छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है। इस अवसर पर डॉ. जी.आर. चौहान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक समय में व्यक्तित्व का अपना एक महत्व है। पद, धन साथ नहीं जाते आपके व्यक्तित्व से ही आपकी पहचान होती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार मिश्रा एवं आभार डॉ. विनोद सोनी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. कलम सिंह डुडवे, शिवलाल अरिहवार, डॉ. मनीषा पाण्डे, डॉ. नीरज कुमार मिश्रा, डॉ रिजवान खान, डॉ. महेन्द्र कुमार चौरसिया, डॉ. शिवेन्द्र पाठक, डॉ. अनामिका पाठक, डॉ. हरिशंकर सेन, डॉ. आनंद भट्ट, राजेश गिरवाल, ज्योति तिवारी, चंदन सिंह अहिरवार एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *