भोपाल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा स्थल को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में सोमवार शाम महिला कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता शाम के समय प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने विरोध स्वरूप मनुस्मृति की पुस्तक का दहन किया प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में अपनी एकजुटता जाहिर की प्रदर्शनकारियों ने भाजपा पर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान करने का आरोप लगाया महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि देश बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के आधार पर चलता है और आगे भी संविधान के अनुसार ही चलेगा। उन्होंने कहा कि देश को मनुस्मृति के आधार पर चलाने की कोशिश किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और नेताओं का सम्मान होना चाहिए किसी नेता की सभा स्थल का कथित रूप से शुद्धिकरण करना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं और उन्होंने भाजपा के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया
