सेंट्रल बैंकों की आगामी 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है, जिससे इस दौरान मध्य प्रदेश में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही यह स्पष्ट किया जाता है कि हड़ताल से पहले 27 सितंबर यानी रविवार को बैंक पूरी तरह कार्यरत रहेंगे और सभी शाखाएं खुली रहेंगी। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने ग्राहकों से अनुरोध है कि वे अपने सभी जरूरी और महत्वपूर्ण वित्तीय कार्य 27 सितंबर तक अवश्य निपटा लें तथा नकदी की आवश्यकता होने पर उसकी अग्रिम व्यवस्था कर लें।
सेंट्रल बैंक की शाखाएं बंद रहने के दौरान सामान्य लेन-देन के लिए UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाओं का निरंतर उपयोग किया जा सकता है, ताकि किसी भी संभावित असुविधा से बचा जा सके।
