देवरीकलां-: म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में 24 सितम्बर गुरूवार को ‘‘ नशा मुक्त युवा फोर विकसित भारत संकल्प अभियान’’ में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि हमारे देश के युवाओं को नशा से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी नषे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए जिससे एक दिन नशा मुक्त भारत की संकल्पना साकार हो सके। इसके पष्चात् नशा मुक्त रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी शिवलाल अहिरवार ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हम राष्ट्रीय सेवा योजना की 57वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में समाज कार्य एवं सेवा भाव जागृत करती है। इस अवसर स्वच्छता रैली के साथ विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं श्रम दान किया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान डॉ. जी.आर. चौहान, डॉ. कलम सिंह डुडवे, भगवत सिंह पटेल, डॉ. मनीषा पाण्डे, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. हरिशंकर सेन, ज्योति तिवारी, विनोद सोनी, एनएसएस, एनसीसी के कैडेट्स एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन
