राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से ठीक पहले इंदौर पधारे नितिन नबीन का भाजपा ने जबरदस्त स्वागत किया था और माहौल देख नबीन भी गदगद भए… अब खबर है कि अमित शाह भी जल्द पधारने वाले हैं… दरअसल, मध्यप्रदेश भाजपा के साथ प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने भी शाह के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं, क्योंकि वे नई-नवेली सांदीपनि स्कूलों की इमारतों का उद्घाटन भी अपने प्रदेश दौरे के दौरान करेंगे… जानकारी है कि फिलहाल 35 इमारतें उद्घाटन के लिए तैयार हैं, तो 17 अन्य भवनों का निर्माण अंतिम चरण में है… यदि शाह के आने के पहले ये इमारतें भी तैयार हो जाती हैं तो इन्हें भी उद्घाटन में शामिल किया जाएगा… इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भी केन्द्रीय गृहमंत्री शामिल हो सकते हैं… हालांकि शाह कब और कहां-कहां पहुंचेंगे इसकी अधिकृत जानकारी अभी दिल्ली से आना बाकी है..!
