साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना समय की आवश्यकता: प्राचार्य डॉ. ओ.पी. दुबे

Spread the love

देवरीकलां-शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सजग युवा, सशक्त राष्ट्र’ की थीम पर साइबर सिक्योरिटी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “साइबर सिक्योरिटी एवं साइबर अपराधों से सावधान” रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में तकनीक हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। ऑनलाइन बैंकिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल भुगतान एवं इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों का खतरा भी बढ़ा है। ऐसे में प्रत्येक विद्यार्थी को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की, कि वे अपनी व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक, कॉल और संदेशों से सावधान रहें। कार्यक्रम के प्रभारी डाॅ. हरिशंकर सेन ने साइबर सिक्योरिटी के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देते हुए कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और गोपनीय जानकारी की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को फिशिंग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, साईबर फ्रॉड, सोशल मीडिया पर होने वाली धोखाधड़ी तथा पहचान संबंधी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। सह-प्रभारी प्रेम नारायण साहू ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल उचित माध्यम से शिकायत एवं सहायता प्राप्त करें। कार्यक्रम में डाॅ. जी.आर. चेौहान, शिवलाल अहिरवार, डाॅ. महेन्द्र चेौरसिया, डाॅ. अनामिका पाठक, डाॅ. शिवेन्द्र पाठक, डॉ. मनीषा पांडे, राजेश गिरवाल, डाॅ. नीरज मिश्रा, डाॅ. मनोज कुमार मिश्रा, डाॅ. आनंद भट्ट, डाॅ. भूपेन्द्र चढ़ार, डाॅ. राजेंद्र कुमार नागेश, चंदन सिंह अहिरवार एवं महाविद्यालय का कार्यालयीन स्टाॅफ सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *