कोलार व्यापारी महासंघ का कोलार बंद सफल और शाँति पूर्ण रहा

Spread the love

भोपाल। कोलार व्यापारी महासंघ द्वारा कोलार के प्रतिष्ठानों को शाँतिपूर्ण एवं स्वैच्छिक बंद का आह्वान किया गया, सभी व्यापारियों ने स्वैच्छिक व्यापार बंद रखा और प्रदर्शन में भाग लिया। व्यापारियों ने सर्वधर्म पुल पर सुबह एकत्रित होकर अपने मृत व्यापार की प्रतिकात्मक अर्थी निकालकर डी मार्ट चौराहे पर विधिवत दाह संस्कार कर शाँतिपूर्ण प्रदर्शन किया। कोलार के लगभग 3500 व्यापारियों ने एकत्रित होकर व्यापारी एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर कोलार व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने व्यापारियों की पीडा और भविष्य के दुखद परिणामो पर चिंता जाहिर करते हुए शीघ्र ही मास्टर प्लान लाने अथवा मिक्स लैंड यूज के लाये जाने पर जोर दिया। संयोजक श्री हरीश यादव ने कहा कि व्यापारी ही कोलार का रहवासी है इन्हे यहीं व्यापार करने का अधिकार मिले, सचिव संदीप श्रीवास्तव ने व्यापार, परिवार और रोजगार बचाने की गुहार लगाई, सरदार सिंह पटेल, चेतन जुमनानी, प्रकाश वर्मा, हेमंत पमनानी सहित बडी संख्या में व्यापारियों ने सीलिंग की कार्यवाही को विराम लगाने की अपील की।
प्रदर्शन में कजलीखेडा, आईबीडी, गेहूंखेडा, ललिता नगर, विनीत कुंज, दानिश, बीमाकुंज, मंदाकिनी, जे के रोड, 80 फिट रोड, मानसरोवर डेंटल कोलेज रोड, महाबली, अमरनाथ कालोनी, सर्वधर्म ए, बी, सी सेक्टर से लेकर चूना भट्टी तक के व्यापारी शामिल हुए।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *