MP के बैतूल में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा प्रतीक्षा वर्मा की मौ*त के बाद तेज आवाज में DJ बजाने को लेकर पुलिस ने दो संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है

Spread the love

25 सितंबर को जेएच कॉलेज के गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान कॉलेज चौक पर बिना वैध अनुमति तेज आवाज में DJ बजाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, समझाइश के बावजूद DJ बंद नहीं किया गया। मामले में कोलाहल अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।

वहीं, 26 सितंबर को चुन्नीढाना में भी बिना अनुमति तेज आवाज में DJ बजाने और लोक मार्ग बाधित करने पर एक संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जुलूस के दौरान BSc प्रथम वर्ष की छात्रा प्रतीक्षा की तबीयत बिगड़ गई थी और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने तेज DJ की आवाज को लेकर सवाल उठाए थे। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम के आधार पर स्पष्ट होने की बात पुलिस ने कही है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *