ट्रूकॉलर ने फर्जीवाड़े से बचाने के लिए लॉन्च किया ‘स्कैम चेकर’, वेब लिंक, फोन नंबर और मैसेज की तुरंत होगी जांच

Spread the love

बेंगलुरु: कॉलर पहचान और स्पैम ब्लॉकिंग सेवा प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी ट्रूकॉलर ने आज वेब और एंड्रॉइड ऐप पर ‘ट्रूकॉलर स्कैम चेकर’ (Truecaller Scam Checker) के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की है। इस नए डिजिटल डेस्टिनेशन का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को साइबर धोखाधड़ी केजाल से बचाना और उन्हें फर्जी लिंक, फोन नंबर तथा संदिग्ध मैसेज या कहानियों की तुरंत जांच करने की सुविधा प्रदान करना है।

यह नया प्लेटफॉर्म ट्रूकॉलर की एआई-आधारित स्कैम डिटेक्शन तकनीक और इसके 50 करोड़ (500 मिलियन) से अधिक वैश्विक यूजर्स द्वारा दी गई रिपोर्ट व जानकारियों (कम्युनिटी सिग्नल्स) को एक साथ जोड़ता है। आमतौर पर किसी भी ऑनलाइन या टेलीकॉम धोखाधड़ी में तीन मुख्य तत्व शामिल होते हैं— एक फोन नंबर, एक लिंक और एक भ्रामक कहानी। ट्रूकॉलर स्कैम चेकर यूजर्स को इन तीनों पहलुओं की एक ही स्थान पर और कुछ ही सेकंड में प्रामाणिकता जांचने का अवसर देता है। इसके माध्यम से यूजर्स ‘स्कैमफ़ीड रिपोर्ट’ देख सकते हैं और अपनी भाषा में किसी संदिग्ध घटना का विवरण देकर उससे जुड़े जोखिम का विश्लेषण कर सकते हैं।

इस लॉन्च पर बात करते हुए ट्रूकॉलर के सीईओ ऋषित झुनझुनवाला ने कहा कि जब लोगों को किसी संदेश या कॉल पर संदेह होता है, तो उन्हें तुरंत जांच के लिए एक सरल और एकीकृत प्लेटफॉर्म की आवश्यकता होती है। स्कैम चेकर इसी जरूरत को पूरा करता है ताकि उपयोगकर्ता कोई भी गलत कदम उठाने से पहले खुद को सुरक्षित रख सकें। भारत में एंड्रॉइड ऐप और वेबसाइट पर शुरू किया गया यह फीचर जल्द ही iOS यूजर्स और अन्य वैश्विक बाजारों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। आगामी चरणों में इसमें स्क्रीनशॉट विश्लेषण और नए स्कैम ट्रेंड्स की विस्तृत जानकारी जैसे एडवांस्ड फीचर्स जोड़े जाएंगे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *