एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया गिफ्ट सिटी का पहला मल्टी-करेंसी लाइफ इंश्योरेंस प्लान ‘ऑरम एडवांटेज़’

Spread the love

मुंबई : भारत की प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस (AFLI) ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में अपने परिचालन की शुरुआत करते हुए ‘ऑरम एडवांटेज़’ (Aurum Advantage) प्लान लॉन्च किया है। यह गिफ्ट सिटी में किसी भी जीवन बीमा कंपनी द्वारा पेश किया जाने वाला पहला मल्टी-करेंसी लाइफ इंश्योरेंस उत्पाद है। इसके तहत ग्राहकों को अमेरिकी डॉलर (USD), यूरो (EUR) या ब्रिटिश पाउंड (GBP) में निवेश करने का विकल्प मिलता है, जिसके साथ लाइफ इंश्योरेंस कवर भी प्रदान किया जाता है।

यह एक यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) है, जो अंतरराष्ट्रीय इक्विटी, फिक्स्ड इनकम और गोल्ड जैसे विविध परिसंपत्ति वर्गों में निवेश का अवसर प्रदान करता है। गैर-निवासी भारतीयों (NRI), ओवरसीज सिटीजन्स ऑफ इंडिया (OCI), पर्सन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (PIO) और वैश्विक स्तर पर वित्तीय जरूरतों वाले किसी भी नागरिक के लिए उपलब्ध इस प्लान में न्यूनतम निवेश राशि चुनी गई मुद्रा के अनुसार 3,000 अमरीकी डॉलर, 3,000 यूरो या 3,000 पाउंड तय की गई है। इसमें बिना किसी लॉक-इन अवधि के आंशिक निकासी (partial withdrawal), मैच्योरिटी बेनिफिट्स और लॉयल्टी एडिशन्स की सुविधा शामिल है।

लॉन्च के अवसर पर एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, श्री जूड गोम्स ने कहा कि वैश्विक स्तर पर वित्तीय प्रबंधन करने वाले ग्राहकों के लिए यह प्लान बीमा सुरक्षा के साथ बहु-मुद्रा निवेश का एक आदर्श संयोजन प्रस्तुत करता है। गिफ्ट सिटी के माध्यम से कंपनी मध्य पूर्व, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी सेवाएं का विस्तार करेगी तथा भविष्य में टर्म इंश्योरेंस और पेंशन प्रोडक्ट्स भी पेश करने की योजना बना रही है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *