देवरी के झुनकूं वार्ड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु,

Spread the love

समाजसेवी संदीप जैन ‘बबलू सिनेमा’ ने किया व्यास पीठ का पूजन

देवरीकला-:देवरी नगर के झुनकूं वार्ड में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में इन दिनों आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कथा के दौरान विभिन्न गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं का लगातार आगमन हो रहा है। इसी क्रम में नगर के जाने-माने समाजसेवी श्री संदीप जैन (बबलू सिनेमा जी) ने कथा स्थल पहुंचकर पूरी श्रद्धा के साथ व्यास पीठ की पूजा-अर्चना की और हवन-पूजन में भाग लिया।
इस धार्मिक आयोजन के दौरान समाजसेवी श्री संदीप जैन ने कथा वाचक प्रख्यात संत पं. श्री राजेश शास्त्री जी का शॉल और श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथा का रसपान किया और क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
इस पावन अवसर पर उनके साथ डॉ. श्री अवनीश मिश्रा जी, श्री संजय चौरसिया जी और श्री विजय राजपूत जी समेत कई गणमान्य नागरिक और वार्डवासी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कथा के दौरान संपूर्ण पंडाल भक्ति संगीत और कथावाचक के मधुर वचनों से गूंजायमान नजर आया।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *