सेवा संकल्प अभियान के तहत पटेल वार्ड में हुआ ‘आँगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

Spread the love

भाजपा नेत्री कीर्ति रिछारिया ने की सहभागिता

देवरीकलां-:सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पटेल वार्ड स्थित आँगनवाड़ी केंद्र में मंगलवार को ‘आँगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य आँगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से जनसामान्य से जुड़ाव बढ़ाना तथा बच्चों एवं महिलाओं के लिए संचालित सेवाओं के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री कीर्ति रिछारिया शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने आँगनवाड़ी केंद्र की गतिविधियों एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया।कार्यक्रम में नगरपालिका से पुष्पेन्द्र मिश्रा,उपासना जाटव,रामवती पटेल सहित आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। सभी की सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *