थाना अयोध्यानगर,जोन-02 पुलिस द्वारा बदमाशो पर कडी कार्यवाही

Spread the love

: * शराब पीकर बदमाश कर रहे थे लड़ाई झगड़ा, एफआईआर और त्वरित कार्रवाई कर बदमाशों को भेजा जैल ।

  • अरहेडी शुक्ला क्रेशर झुग्गी बस्ती में लडाई झगडे की सूचना पर कार्रवाई ।
  • गुठबाजी कर क्षेत्र में लडाई कर जनता के मन में फैला रहे थे, रोष एवं भय का माहौल ।
  • शहर में गुंडागर्दी करने वालों पर पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाही। नगरीय क्षेत्र भोपाल में गुण्डो बदमाशो पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भा.पु.से.) द्वारा लगातार निर्देश जारी किये जा रहे है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विकास सहवाल (भा.पु.से.) द्वारा गुण्डो बदमाशो पर…

] …: ● सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

● हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने का दिया संदेश

इंदौर शहर में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी क्रम में यातायात अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहर के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।
● कस्तूरबा कन्या शासकीय विद्यालय में 150 छात्राओं को जागरूक किया
निरीक्षक राजू सांवले, निरीक्षक लक्ष्मी धारवे, उप निरीक्षक हरिद्वार गुर्जर भोज एवं महिला आरक्षक आरती वसुनिया द्वारा कस्तूरबा कन्या शासकीय विद्यालय में लगभग 150 छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित आवागमन तथा यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी गई।
● बुनसन एच.एस. स्कूल, द्वारकापुरी में यातायात निरीक्षक सोनाली मौर्य, उप निरीक्षक पहलवान सिंह नागर एवं ट्रैफिक प्रहरी श्याम बिहानी द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों को यातायात से संबंधित रोचक कहानियों, कार्टून एवं स्टिकर्स के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियम समझाए गए। अधिकारियों ने बताया कि स्कूली उम्र के बच्चे भविष्य के जिम्मेदार वाहन चालक एवं सड़क उपयोगकर्ता हैं। कम उम्र से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित होने पर बच्चे आगे चलकर सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार को अपनी आदत बना सकते हैं।
● यातायात निरीक्षक नितिन निगवाल द्वारा स्कूल बस में सफर कर रहे स्कूली बच्चों एवं बस चालक को सुरक्षित सफर से संबंधित आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। बच्चों को बस में अनुशासन बनाए रखने तथा चालक को सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक वाहन संचालन के संबंध में समझाइश दी गई।
● शासकीय नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिमनबाग, इंदौर में यातायात निरीक्षक राजेंद्र सिंह चौहान एवं निरीक्षक चंदन खटीक द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट, यातायात संकेतों एवं सड़क पर सुरक्षित आवागमन के महत्व से अवगत कराया गया।
यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों को भी हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *