नगर निगम की पेयजल योजना से कोर्ट परिसर में शुरू होगी मीठे पानी की आपूर्ति

Spread the love

भोपाल 24 अक्टूबर 2026. नगर पालिक निगम रीवा द्वारा कोर्ट परिसर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर निगम की पेयजल योजना को कोर्ट परिसर में निर्मित संपवेल (ग्राउंड लेवल टैंक) से जोड़ा गया है। इस व्यवस्था के तहत नगर निगम के ओवरहेड टैंक से पानी पहले संपवेल तक पहुंचेगा, जिसके बाद कोर्ट परिसर की छतों पर स्थापित टंकियों में जलापूर्ति की जाएगी। लगभग 5 लाख लीटर क्षमता वाले संपवेल के माध्यम से कोर्ट परिसर में नगर निगम द्वारा उपचारित मीठे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है। इससे परिसर में बोरवेल के पानी पर निर्भरता कम होगी तथा यहां स्थित कार्यालयों और आने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी। इस नवीन जलापूर्ति व्यवस्था का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा किया गया। नगर निगम की इस पहल से कोर्ट परिसर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *