भारतीय मानक ब्यूरो ने विदिशा में हॉलमार्किंग सह सामान्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

Spread the love

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा कार्यालय द्वारा होटल द प्राइड, जिला विदिशा में हॉलमार्किंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदिशा जिला एक अनिवार्य (Mandatory) हॉलमार्किंग जिला है। यह कार्यक्रम दिनांक 08.10.2026 को होटल द प्राइड, विदिशा में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में 80 से अधिक प्रतिभागियों/ज्वेलर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ज्वेलर्स एवं उपभोक्ताओं को हॉलमार्किंग पंजीकरण प्राप्त करने की प्रक्रिया, अनिवार्य हॉलमार्किंग दिशा-निर्देश, संबंधित विनियम, पंजीकरण एवं निरस्तीकरण की प्रक्रिया, डिस्प्ले आवश्यकताओं तथा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा जारी नवीनतम अद्यतनों के संबंध में जानकारी प्रदान करना था।भोपाल शाखा कार्यालय से मोहम्मद रिज़वान (निदेशक एवं प्रमुख) , श्री हरि ओम मीणा (डिप्टी डायरेक्टर) एवं श्रीमती आकांक्षा मिश्रा (BHR) कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को भारतीय मानक ब्यूरो के अंतर्गत आने वाले अनिवार्य हॉलमार्किंग आदेश, हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID), ज्वेलर्स पंजीकरण हेतु दिशा-निर्देश, NSWS पोर्टल के माध्यम से हॉलमार्किंग पंजीकरण प्राप्त करने की चरणबद्ध प्रक्रिया, बिक्री केंद्रों के लिए डिस्प्ले आवश्यकताओं तथा BIS द्वारा जारी सर्विलांस एवं मार्केट सैंपलिंग दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।चांदी की वस्तुओं पर HUID (Hallmarking Unique Identification) आधारित हॉलमार्किंग व्यवस्था 1 सितंबर 2025 से स्वैच्छिक (Voluntary) आधार पर लागू की गई है। इसके तहत चांदी की वस्तुओं पर BIS मानक चिह्न, “SILVER” शब्द, शुद्धता ग्रेड (जैसे 800, 835, 925, 958, 970, 990, 999) और 6 अंकों का HUID कोड होता है। आप इसकी जांच BIS CARE App के जरिए कर सकते हैं। इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इसके अतिरिक्त, BIS वेबसाइट, ISI Mark, अनिवार्य प्रमाणन के अंतर्गत आने वाले उत्पादों की सूची, BIS द्वारा संचालित मानक प्रचार गतिविधियों तथा BIS CARE ऐप की विशेषताओं एवं उपयोगिता के बारे में भी जानकारी साझा की गई।प्रतिभागियों को हॉलमार्किंग से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं, पंजीकरण प्रक्रिया एवं अनुपालन आवश्यकताओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही, गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उपभोक्ता हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में BIS की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम को प्रतिभागियों द्वारा अत्यंत सराहा गया तथा साझा की गई जानकारी की स्पष्टता एवं प्रासंगिकता की प्रशंसा की गई।अंत में एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस दौरान उपभोक्ता विश्वास, उत्पाद की प्रामाणिकता एवं गुणवत्तापूर्ण आभूषणों के व्यापार को बढ़ावा देने में हॉलमार्किंग के महत्व को पुनः रेखांकित किया गया।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *