नवरात्रि सुरक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 10 बजे बाद साउंड सिस्टम व धारदार हथियारों पर रोक

Spread the love

गौरझामर-: थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें थाना प्रभारी नासिर फारुकी ने अध्यक्षता की। दुर्गा पंडाल समितियों, अखाड़ा संचालकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
थाना प्रभारी ने सभी को सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और बिजली सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। अखाड़ों में धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण रोक लगाई गई। स्पष्ट आदेश दिया गया कि रात 10 बजे के बाद किसी भी पंडाल में साउंड सिस्टम नहीं बजेगा। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अपील की कि नवरात्रि को शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाया जाए। बैठक में सरपंच बबीता विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत सचिव गोविंद तिवारी सहित विभिन्न पंडाल व अखाड़ा पदाधिकारी मौजूद रहे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *