महाराजपुर में डोल ग्यारस पर निकली दो विमानों की भव्य यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

Spread the love

महाराजपुर-:नगर में भाद्रपद शुक्ल एकादशी पर डोल ग्यारस का पर्व बड़े ही धूमधाम, उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में दो विमानों की एक साथ निकली भव्य यात्रा आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। दोनों विमानों के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया।
नगर के प्राचीन श्री देव दाऊ दयाल जी पंचायती मंदिर से भगवान का पहला विमान निकाला गया, वहीं दूसरा विमान बड़ी बाखर से निकाला गया। दोनों विमान एक साथ मेन रोड एवं बाजार से होते हुए नगर भ्रमण पर निकले। आगे-आगे भजन मंडलियां भजन-कीर्तन करते हुए चल रही थीं, जबकि पीछे हजारों की संख्या में श्रद्धालु “जय कन्हैया लाल की” के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
इस अवसर पर सागर से आई संगीत पार्टी के साथ दल-बल घोड़ी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं सिंगपुर गंजन से आई रामधुन मंडली द्वारा राम नाम संकीर्तन किया गया। ढोलक और नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।
भटेले तिराहे पर ऋषिराज भटेले ने किया भव्य स्वागत
भगवान के विमानों के भटेले तिराहे पहुंचने पर ऋषिराज भटेले द्वारा श्रद्धालुओं एवं भगवान के विमान का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पुष्प वर्षा कर भगवान की आरती एवं पूजा-अर्चना की गई। स्वागत स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा तिराहा भक्तिमय नजर आया। ऋषिराज भटेले एवं उनके साथियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा में शामिल लोगों में उत्साह दिखाई दिया।
नगर भ्रमण के दौरान भगवान का विमान रामचरण साहू के यहां भी रोका गया, जहां परिवार द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महाआरती की गई। इसके अलावा नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर विमानों का स्वागत किया गया।
रात्रि में भजन संध्या का विशेष आयोजन किया गया। भजन मंडली द्वारा देर रात तक भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति रस में डूबे रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर आशीर्वाद एकादशी मंडल एवं हरदौल रामायण मंडल के सदस्यों सहित जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सागर ग्रामीण एवं सरपंच प्रतिनिधि संतोष सोनी महाराजपुर, संदीप स्थापक, महेश पाठक, आशीष कुमार संतु राजौरिया, बाबा राजौरिया, ऋषिराज भटेले, भाऊ व्यास, हिमांशु राजौरिया, परषोत्तम टिकरया, नर्मदा डांडगे, जीवन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधिगण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *