एम्स भोपाल में महिला स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा

Spread the love

महिला स्वास्थ्य और इससे जुड़ी नवीनतम जानकारियों के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिये एम्स भोपाल में करवा चौथ पर्व के अवसर पर “महिला स्वास्थ्य सतत चिकित्सा शिक्षा” पर आधारित अकादमिक वैज्ञानिक सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जनरल मेडिसिन विभाग द्वारा किया गया था। कार्यक्रम के आरम्भ में मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष प्रो. डॉ. सीमा पी. महंत ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और इस विषय की महत्त्ता को प्रतिपादित किया। सत्र के दौरान डॉ. शेखर और डॉ. गायत्री ने विषय पर आधारित ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। इससे प्रतिभागियों को नवीनतम जानकारियां हासिल हुईं।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अभिषेक सिंघई ने विषय पर विशिष्ट जानकारी का उल्लेख करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन से महिला स्वास्थ्य, बचाव के उपाय, विशेष सावधानियां और उचित प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढ़ी। महिला स्वास्थ्य में सुधार के प्रति यह पहल एम्स भोपाल और भारत सरकार की प्रतिबद्धता को साबित करती है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *