प्रदेश के पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक म.प्र. पुलिस के द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में अपराध की रोकथाम व आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतू प्रदेश के समस्त पुलिस अधीक्षको को हेतू निर्देशित किया गया था जिस पर नगरीय पुलिस भोपाल के पुलिस आयुक्त अति पुलिस आयुक्त न.पु.भोपाल के द्वारा जिले के समस्त अधिकारियो को अपराध की रोकथाम व आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया जिस पर पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस जोन– 02 के द्वारा उक्त कार्यवाही की माँनिटरिंग हेतू अति पुलिस उपायुक्त न.पु. जोन– 02, सहायक आयुक्त गो.पुरा जोन- 02 के द्वारा प्रभावी कार्यवाही हेतु समय-समय पर निर्देश दिये गये थे इसी तारतम्य में थाना गोविंदपुरा पुलिस उक्त प्रभावी कार्यवाही की गई है ।
घटना का विवरण – दिनांक 29.10.26 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शक्ति नगर मार्केट में एक बिना नंबर की मोटरसाईकिल होंडा साईन से दो संदिग्ध लडके घूम रहे हैं सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम तत्काल शक्ति नगर मार्केट पर पहुंची पुलिस को देखकर उक्त संदिग्ध दो लडके भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा और पूछताछ हेतु थाना लाया गया पूछताछ पर उन्होने दो गैस गोदाम से लगभग 20 गैस सिलेंडर व एक मकान से 06 सिलेंडर चुराना व थाना गोविंदपुरा एवं थाना बागसेवनियां क्षेत्र 05 मोटरसाईकिल चुराना स्वीकार किया जिनसे चोरी किये गये कुल 26 गैस सिंलेंडर व 05 मोटरसाईकिल बरामद किये गये ।
कार्यवाही का विवरण- दिनांक 29.10.26 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शक्ति नगर मार्केट में एक बिना नंबर की मोटरसाईकिल होंडा साईन से दो संदिग्ध लडके घूम रहे हैं सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम तत्काल शक्ति नगर मार्केट पर पहुंची पुलिस को देखकर उक्त संदिग्ध दो लडके भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा और पूछताछ हेतु थाना लाया गया उक्त लडकों से गाडी के विषय में सख्ती से पूछताछ पर उनके द्वारा बताया कि यह गाडी हमारे द्वारा नेहरू मार्केट बरखेडा से चुराई है आगे बारीकी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पहले हमने थाना गोविंदपुरा व बागसेवनियां क्षेत्र से 04 अन्य गाडियां चोरी की हैं एवं दो गैस गोदामों से रात के समय बाहर खडे गैस के ट्रक से 10-10 गैस सिलेंडर एवं व्यंजन होटल शक्ति नगर के पास एक मकान से 06 गैस सिलेंडर चोरी किये गये हैं जिसमें से गैस सिलेंडर हमने बीएचईएल के बने खंडहर क्वार्टर में छिपाकर रख दिये हैं व गाडियां भी हमने अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रख दी हैं । पुलिस द्वारा आरोपियों की निशादेही पर उक्त कुल 23 गैस सिलेंडर व 05 मोटरसाईकिल को आरोपियों के बताये स्थान से जप्त किया गया है व आरोपियों द्वारा अन्य गैस सिलेंडर एक व्यक्ति को बेचना बताया जिसपर पुलिस द्वारा उस व्यक्ति मो. शावर कुरैशी पिता स्व. मो. सलीम कुरैशी निवासी मनं.18 अफजल कालोनी जिंसी जहांगीराबाद भोपाल को गिरफतार कर चोरी के खरीदे गये गैस सिलेंडर जप्त किये गये ।
जप्त मशरूका- कुल मशरूका 4,78,000 रूपये
गिरफतार आरोपी-
- नीरज सोनी पिता दुर्गेश सोनी उम्र 19 साल हाल पता झंडा मोहल्ला पिपलया पेंदे खां, थाना बागसेवनियां भोपाल स्थाई पता- ग्राम भाजीपानी थाना बडकुई जिला छिंदवाडा
- 01 विधि विरूद्ध बालक
सराहनीय भूमिका –निरीक्षक अवधेश सिंह तोमर, सउनि सचिन बेडरे, प्र.आर. दीपक मालवीय, प्रआर. श्यामकिशोर, प्रआर संतोष मालवीय, प्रआर. संदीप सिंह, प्रआर प्रेमनारायण विश्वकर्मा, प्रआर. रविन्द्र सिंह, प्रआर. सचिन, प्रआर. हेमंत, प्रआर नरेन्द्र, आर. सुभाष पटेल, आर. दिव्यांशु, आर. अंशुल मिठास, आर. महेश दांगी, आर. लोकेन्द्र रघुवंशी, आर. धर्मेन्द्र, आर. कार्तिक
