गोदरेज ने अपने अप्लायंसेज पोर्टफोलियो पर 5 साल की व्यापक वारंटी और ‘नो हिडन कॉस्ट’ के साथ ‘गोदरेज प्रॉमिस’ के माध्यम से गुणवत्ता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को किया मज़बूत

Spread the love
  • उपभोक्ताओं के बीच विश्वास और निष्ठा बढ़ाने के लिए 5 साल की व्यापक (Comprehensive) वारंटी की पेशकश।
  • 1 अप्रैल 2026 से खरीदे गए रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कूलर, माइक्रोवेव ओवन और डीप फ्रीजर सहित अन्य उत्पादों पर लागू।

मुंबई : उपभोक्ताओं के बीच विश्वास और वफादारी पैदा करने वाले अनुभवों को अनलॉक करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अप्लायंसेज बिजनेस ने ‘गोदरेज प्रॉमिस’ (Godrej Promise) की घोषणा की है। इसके तहत ब्रांड अपने अप्लायंसेज पोर्टफोलियो में बिना किसी छिपी हुई लागत (No hidden costs*) के पाँच साल की व्यापक वारंटी प्रदान कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके खरीद निर्णयों में आश्वस्त करना और ब्रांड के प्रति भरोसे को और गहरा करना है।

ऐसे समय में जब खरीदारी के निर्णय काफी हद तक विश्वसनीयता और आफ्टर-सेल्स सर्विस पर निर्भर होते हैं, यह पेशकश स्वामित्व के अनुभव में अधिक स्पष्टता और आत्मविश्वास लाती है। पिछले साल स्प्लिट एसी और इन्वर्टर विंडो एसी पर मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद, कंपनी ने अब ‘गोदरेज प्रॉमिस’ का विस्तार करते हुए इसमें रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कूलर, माइक्रोवेव ओवन और डीप फ्रीजर को भी शामिल किया है। यह लाभ 1 अप्रैल 2026 के बाद खरीदे गए उत्पादों पर उपलब्ध होगा।

इस पहल को एक एकीकृत अभियान (Integrated Campaign) के साथ लॉन्च किया गया है, जो एक सरल लेकिन सशक्त विचार पर आधारित है: “दैनिक जीवन में वादे करना आसान है, लेकिन उन्हें पूरी जवाबदेही के साथ निभाना दुर्लभ है।”

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अप्लायंसेज बिजनेस के बिजनेस हेड, कमल नंदी ने कहा, “उपभोक्ताओं का भरोसा जीतने की हमारी फिलॉसफी पर चलते हुए, ‘गोदरेज प्रॉमिस’ हमारी गुणवत्ता को प्रमाणित करने और ब्रांड विश्वास को मज़बूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। हमारी पांच साल की व्यापक वारंटी पूरी तरह से पारदर्शी है और पोर्टफोलियो के सभी उत्पादों पर इसमें कोई छिपी हुई लागत शामिल नहीं है। यह पहल स्थायी मूल्य और मानसिक शांति प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अप्लायंसेज बिजनेस के सर्विस हेड, अर्नब बागची ने कहा, “गोदरेज प्रॉमिस हमारे उत्पाद की गुणवत्ता में हमारे विश्वास को दर्शाता है, जिसे हमारी मज़बूत सर्विस क्रेडेंशियल्स का समर्थन प्राप्त है। उपभोक्ता अब ₹12,000 तक की मूल्य वाली पारदर्शी, पांच साल की व्यापक वारंटी के साथ विश्वसनीय प्रदर्शन का आनंद ले सकते हैं।”

गोदरेज की यह 5 साल की मुफ्त व्यापक वारंटी विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करती है। इसमें एसी, रेफ्रिजरेटर और डीप फ्रीजर जैसे उत्पादों में गैस रिचार्ज, तकनीशियन विज़िट और यहां तक कि एसी के लिए रिमोट रिप्लेसमेंट जैसी प्रमुख सेवाएं शामिल हैं। इस ऑफर का मूल्य एयर कूलर के लिए ₹4000 से लेकर प्रीमियम रेफ्रिजरेटर के लिए ₹12000 तक है। यह दीर्घकालिक बचत सुनिश्चित करता है और पूरे देश में सभी चैनलों के माध्यम से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *