चतुर्भटा गांव में 200 मीटर लंबी दुर्गा झांकी, पानी के बीच विराजेंगी 9 देवियां

Spread the love

सागर -:सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चतुर्भटा में ग्रामीणों की अद्भुत आस्था और एकता का अनोखा दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां सभी ग्रामवासियों ने मिलकर माता रानी दुर्गा जी की करीब 200 मीटर लंबी भव्य झांकी सजाने का काम एक महीने से जोर-शोर से शुरू कर रखा है।
इस झांकी की सबसे खास बात यह है कि पानी के बीचों-बीच नौ देवियां विराजमान होंगी। कई वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत गांव के लोग धार्मिक कार्यों को लेकर एकजुट होकर तैयारी में जुटे हैं। सागर जिले के विभिन्न अंचलों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले भक्त इन झांकियों को देखकर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
झांकी सजाने में लगे युवकों और ग्रामीणों में भारी उत्साह है। वे मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं से अपील कर रहे हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर माता के दर्शन करें और धर्म लाभ उठाएं।
गांव में इस भव्य आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार बढ़ रहा है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *