प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकृविकसित भारत का निर्माण हर नागरिक के संकल्प और सहभागिता से होगा
बुरहानपुर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा ज्योति यात्रा के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन बुधवार को जिला स्तर पर कमल चोराहा बुरहानपुर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माताए पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉण् श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज जी माने,भाजपा जिला प्रभारी श्री क्षितिज जी भट्ट, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता,पूर्व मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक श्रीमति अर्चना चिटनिस दीदी ,नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू ,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,सेवा संकल्प अभियान जिला प्रभारी मनोज टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, उपाध्यक्ष गजानन महाजन , पूर्व विघायक सुमित्रा कास्डेकर, खकनार उपाध्यक्ष श्रीमती आरती निलेश चौकसे, फेडरेशन अध्यक्ष जयंती नवलखे, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप भाई श्राफ , पूर्व महापौर द्वय अतुल पटेल, अनिल भोसले, जिला महामंत्री सर्वश्री चिंतामन महाजन,ईश्वर चौहान,संजय जाधव सहित जनप्रतिनिधि,जिला, मण्डल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के अपेक्षित पदाधिकारी मंचासीन थे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मूल शक्ति सेवाए संगठन और राष्ट्र निर्माण है। आपने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई देते हुवे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा सेवा भाव के साथ विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि विकसित भारत.2047 केवल सरकार का लक्ष्य नहींए बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मविश्वास और नई ऊर्जा के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस विकास यात्रा को गति देने के लिए जनभागीदारी सबसे बड़ी शक्ति है। प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याणए किसान हितए महिला सशक्तीकरणए युवा शक्तिए आत्मनिर्भर भारतए डिजिटल विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को देश की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि सेवा का भाव ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है। युवाओं की ऊर्जाए महिलाओं की शक्ति और प्रत्येक नागरिक की क्षमता को राष्ट्र निर्माण से जोड़कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के लिए स्थानीय उत्पादोंए स्वदेशी प्रयासोंए नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर विकसित भारत के संकल्प को मजबूत कर सकता है।
प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित जिले की बुरहानपुर एवं नेपानगर विधानसभा के प्रत्येक बूथ से कमल चोराहा विकसित भारत संकल्प सभा में मोटरसाइकल से पहुंचे कार्यकर्ता एवं हितग्राहियों एवं आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ते हुए उपस्थित जनसमूह से कहा कि भारत को विश्व की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना हैकृÓÓ Óॅम ॅपसस क्व प्ज ÓÓÓ प्रधानमंत्री के इस आह्वानÓ पर कमला चौराहा पर मौजूद सभी लोगों ने अपने हाथ उठाकर Óश्ॅम ॅपसस क्व प्जश्Ó का संकल्प दोहराया और उत्साहपूर्वक नारे लगाए। इस सामूहिक संकल्प से सभा स्थल पर राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति उत्साह का वातावरण बना।
संबोधन के बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों,कार्यकर्ताओं, समाजजनों, हितग्राहियों एवं आमजन को विकसित भारत के संकल्प की शपथ दिलाई। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों ने सेवा ज्योति यात्रा के कलश की स्थापना की गई । इस दौरान जमकर भारत माता की जय ,वन्देमातरम से आकाश गूंजे मान रहा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।
बुरहानपुर जिले की बुरहानपुर एवं नेपा नगर विधानसभा की मशाल प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया गया। बुरहानपुर विधानसभा सेवा ज्योती यात्रा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, महापौर माधुरी पटेल ,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी प्रदीप पाटील सहित जिला,7 मंडल, मोर्चा,प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजुद थ्ेा। बुरहानपुर विधानसभा की यात्रा कमल चोराहा से नेहरू प्रतिमाए जयस्तंभ ए शनवारा चोराहा से सेवासदन कॉलेज के सामने से सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में जाकर समाप्त हुई ।
वहीं नेपानगर विधानसभा की यात्रा नेपानगर विधायक सुश्री मंजु राजेन्द्र दादु, सहित जनप्रतिनिधी,क्षेत्र के जिला,मंडल,मोर्चा ,प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह यात्रा पांडुमल चौराहा, भाईसाहब की हवेली ,राजघाट, छोटा ताप्तीपुल से होते हुवे जयसिंहपुरा पहुंचकर समाप्त हुई ।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री चिंतामन महाजन ने करते हुवे हुवे आभार व्यक्त किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुवे जिला मीडिया प्रभारी मुकेशगुलबचंद पूर्वे ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधीगण,जिला पदाधिकारी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार वाघ, युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत रावल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राजू पाटिल,अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभानसिह चौहान,मंडल अध्यक्ष सर्वश्री अमोल भगत, अक्षय मोरे, रविन्द्र काकडे, चिन्टु़ राठौर,आकाश वानखेडे, नितिन महाजन, दीपक महाजन, राजेश चारण, क्षितिज महाजन, महेन्द्र जोगी, संदीप परिहार, गणेश पाटील सहित ,प्रकोष्ठ के पार्टी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, समाज प्रमुख, हितग्राही एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सेवा ज्योति यात्रा अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा में विकसित भारत.2047 की गूंज के साथ लिया संकल्प
