ईद मिलादुन्नबी पर शहर में निकला भव्य जुलूस, बोहरा समाज फूल बरसा कर किया स्वागत

Spread the love
  • कोतवाली थाना गेट पर जुलूस का स्वागत कर, बच्चों को बांटे चॉकलेट, बिस्कुट
    बुरहानपुर . पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ निकला, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान धार्मिक नारे लगाए गए और पैगंबर साहब को याद किया गया।
    दाऊजी बोहरा समाज ने इस पावन अवसर पर जुलूस का स्वागत किया। कोतवाली थाना गेट के पास एक मंच स्थापित लगाकर समाजजनों ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान बोहरा समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक जुलूस का अभिनंदन किया। जुलूस में शामिल छोटे बालकों को चॉकलेट और बिस्कुट का वितरण भी किया गया।

बोहरा समाज के कॉर्डिनेटर और पीआरओ मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर पैगंबर मोहम्मद साहब को याद किया गया। धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देते हैं और सभी को एक सूत्र में बांधते हैं। समाज ने सभी अकीदतमंदों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं और उनके सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान समाज के शेख कयूम भाई सुरूर शेख जफर हुसैन तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला खान बहादुर शेख मंसूर सेवक, मोहम्मद मर्चेंट शेख शकीर लुकमानजी जोहर हुसैन नलवाला सहित जूजंर रंग वाला डॉक्टर शमीम अब्बास भाई बड़ौदा वाला हातिम नल वाला अन्य समाजजन शामिल हुए।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *