पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बेहद दर्दनाक सड़क हादसा – ट्राले ने तीन स्कूली बच्चों को रौंदा , तीनों की मौत…

Spread the love

मप्र। धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में महू-नीमच हाईवे (महिंद्रा ब्रिज के पास) स्कूल से लौट रहे मासूम छात्रों को एक ट्रॉले (ट्रक) ने अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में तीन स्कूली बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों में दो सगे भाई (प्रियांश रजक और मुकेश रजक) तथा उनकी एक रिश्तेदार छात्रा (आरुषि रजक) शामिल बताए जा रहे हैं।इस हृदयविदारक घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाला प्रियांश गुरुवार को स्कूल नहीं आया था ,लेकिन वह छोटे भाई मोक्ष व मौसेरी बहन आरुषि को दोपहर छुट्टी पर स्कूल लेने बाइक (MP -40- ML- 4037) से पहुंचा था। छुट्टी होने पर वह दोनों को बाइक पर बिठा कर घर लौट रहा था, तभी ट्राले की चपेट में तीनों आ गए और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *