बोगदा पुल बंद, अब बाग़ उमराव दूल्हा अंडर ब्रिज भी बंद, 90 डिग्री भी बंद अब आम जनता जाये तो जाये कहा ❓
“हम विकास कार्यों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन बिना वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था किए अंडर ब्रिज बंद करना लाखों लोगों को परेशानी में डालने जैसा है। इस रास्ते से रोजाना विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और आम नागरिक आते-जाते हैं। अगर रास्ता बंद करना जरूरी है, तो पहले वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाए। हमारी रेलवे प्रशासन से माँग है कि जनता की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना अंडर ब्रिज बंद न किया जाए। विकास भी चाहिए और जनता के लिए आवागमन का रास्ता भी।”
