भोपाल कोहेफिजा थाना क्षेत्र में डायमंड शादी हॉल के पास एक युवक का अपहरण कर बंधक बनाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवती से दोस्ती हुई थी आरोप है कि युवती के भाई के बुलाने पर युवक वहां पहुंचा
जहां 10 से 15 युवकों ने उसकी गाड़ी की चाबी छीनकर उसे जबरन दूसरी गाड़ी में बैठाया और एक घर ले जाकर मारपीट की पीड़ित ने आमिर नामक युवक पर गंभीर मारपीट करने और खुद को पुलिसकर्मी बताकर रौब झाड़ने का आरोप लगाया है
आरोप है कि मारपीट के बाद युवक को उसका मोबाइल और गाड़ी लौटा दी गई घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे पीड़ित के परिजनों ने तलाश किया पीड़ित का दावा है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है मामले में वहीं दूसरी ओर पीड़ित युवक के परिजनों का कहना है कि लगातार थाने में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही है साथ ही
पीड़ित परिवार का कहना है कि क्या अमीर का प्रकोप इतना है कि कोहेफिजा पुलिस पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है आखिर कौन है अमीर?
घटना की जानकारी भरी सरधिकारियों के संज्ञान में है परंतु उसके बाद भी अभी तक इसको लेकर कोई खासा पुलिस का रुख देखने को नहीं मिला है
