- दो पहिया वाहन चोरी कोच फैक्ट्री के जंगल(सुनसान) इलाके में रैकी कर दूध बेच कर घर लौट रहे किसान के साथ की थी घटना ।
दिनांक-11/10/2026:- को फरियादी आलोक यादव पिता उमा शंकर यादव निवासी गायत्रि फार्म के पास करारिया स्टेशन बजरिया भोपाल ने थाना आकर सूचना दी की मैं अयोध्या बायपास से दूध बेचकर लोट रहा था कि तभी मुझे कोच फेक्ट्री वंदेभारत प्रोजेक्ट के पास जंगल में घात लगाकर 04 अज्ञात लडको द्वारा मुझे रोक कर तलवारनुमा छुरा दिखा कर मेरा पर्स छीनने का प्रयास किया मेरे द्वारा संघर्ष करने पर मुझे उंगली व पेर में छुरे से मारा था कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना फरियादी के बताय हुलिये के व्यक्तियो कि तलाश पतारसि मैं वरिष्ठ अधिकारी गणो के निर्देशन में टीम गठित कर अज्ञात चार आरोपियों की तलाश की गई CCTV कैमरों की मदद से रोड मेप तैयार कर व मुखबिरो से सम्पर्क कर आरोपियो की पहचान की गई जिसमें आरोपी इमरान खान निवासी शहजानाबाद व अर्शलान निवासी ऐशबाग को गिरफ्तार किया गया । आरोपियो द्वारा पूछ ताछ में बताया कि घटना में जो मोटर साइकल प्रयोग में ली गई हैं वह थाना निशात पुरा से चोरी करना बताया गया व घटना में प्रयुक्त छुरा व चोरी की मोटर साइकल को जप्त किया गया तथा शेष आरोपियो के संबंध में पूछ ताछ की जा रही हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया ।
निर्देशन में – श्री संजय सिंह पुलिस आयुक्त भोपाल , श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान अति0 पुलिस आयुक्त , श्रीमति मोनिका शुक्ला अति0 पुलिस आयुक्त , श्री अखिल पटेल उपायुक्त जोन-1, श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे अति. पुलिस उपायुक्त जोन-1 , श्रीमति बिट्टू शर्मा सहा. पुलिस आयुक्त जहाँगीराबाद संभाग ।
सराहनीय भूमिका – एस.एच.ओ. निरीक्षक महेन्द्र सिंह राठौर, उनि अरविंद कुमार सिंह , उनि रामभरोस, सउनि मनोज सिंह, प्र.आर लोकेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रआर संतोष परिहार, प्रआर अजय रघुवंशी, मप्रआर लक्ष्मी गढेकर, आर आलोक सिंह चौहान, मआर पूजा वर्मा, मआर भारती साहू, आर सतेन्द्र परिहार,आर अभिषेक पाण्डेय व (सायबर टीम जोन-1 भोपाल)प्रआर पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया, आर शिवशंकर सिंह ।
