एक्सिस बैंक ने 50 नई शाखाओं के शुभारंभ के साथ भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस का मनाया जश्‍न

Spread the love

यह विस्तार भारत की बढ़ती और लगातार विविध होती बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है

मुंबई: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सप्ताह समारोह के तहत, देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने देश भर में 50 नई शाखाओं का उद्घाटन किया। यह विस्तार विविध भौगोलिक क्षेत्रों और आर्थिक केंद्रों में ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए एक्सिस बैंक के निरंतर निवेश को दर्शाता है।

जैसे-जैसे भारत अपनी विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है, ज्‍यादातर लोगों का औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जुड़ना आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बना हुआ है। शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण बाजारों में फैली ये नई शाखाएं ग्राहकों के करीब बैंकिंग सेवाओं का संपूर्ण दायरा लेकर आएंगी, जो बैंक के तकनीक-संचालित डिजिटल इकोसिस्टम को और मजबूत करेंगी।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और झारखंड में स्थित इन शाखाओं को एक सहज बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एटीएम, सुगम इंफ्रास्ट्रक्चर, डोरस्टेप बैंकिंग सुविधाओं और क्षेत्रीय भाषाई सहायता से लैस, ये शाखाएं ग्राहकों की सुविधा, समावेशन और स्थानीय बाजार की जरूरतों पर बैंक के ध्यान को और मजबूत करती हैं।

इस अवसर पर, एक्सिस बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री मुनीश शारदा ने कहा, “जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ रहा है, देश के विकास में और लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने में बैंकों की बड़ी भूमिका है। ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ के दौरान 50 नई शाखाएँ खोलना यह दिखाता है कि जहाँ भी विकास हो रहा है और जहाँ ग्राहकों को हमारी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, हम वहाँ पहुँचना चाहते हैं। इसके साथ ही, हम ऐसी नई सुविधाओं पर काम कर रहे हैं जिससे ग्राहकों के लिए बैंकिंग पहले से ज़्यादा आसान, सुरक्षित और काम की बन सके।”

देश भर में अपनी मजबूत जमीनी उपस्थिति के साथ, एक्सिस बैंक ने बड़े पैमाने के विस्तार को ग्राहकों से निकटता के साथ जोड़ना जारी रखा है। लगभग 5.4 करोड़ ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रहे इस बैंक का घरेलू नेटवर्क 30 जून 2026 तक 6,295 शाखाओं और 12,564 एटीएम एवं कैश रीसाइकलर्स तक पहुंच गया है, जिसमें लगभग 48% शाखाएं ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों में स्थित हैं। इस नेटवर्क को 685 जिलों में फैली बैंक की 2,937 भारत बैंकिंग शाखाओं के नेटवर्क से और भी मजबूती मिलती है, जो इसे विविध भौगोलिक क्षेत्रों और आर्थिक वर्गों के ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाती है।

एक्सिस बैंक ने सेल्फ-सर्विस, मोबाइल और शाखा-आधारित समाधानों के संयोजन के माध्यम से ग्राहकों के बैंकिंग अनुभव को बेहतर बनाना जारी रखा है। बैंक ने एक्सप्रेस बैंकिंग लॉबी की शुरुआत की है जोकि कॉम्पैक्ट, सेल्फ-सर्विस डिजिटल लॉबी हैं। ये खाते खोलने, तुरंत कार्ड जारी करने, नकद लेनदेन और बिल भुगतान जैसी सेवाओं के लिए 24 घंटे पहुंच प्रदान करती हैं। इन नवाचारों को बैंक के मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म ‘ओपन बाय एक्सिस’ का सहयोग प्राप्त है, जिसके 1.6 करोड़ से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। इसके अलावा बैंक का ब्रांच ऑफ द फ्यूचर दृष्टिकोण डिजिटल रूप से सक्षम सेवाओं और ग्राहकों के अनुरोधों के त्वरित समाधान पर ध्यान केंद्रित करता है।

अपने ‘दिल से ओपन’ दर्शन से मार्गदर्शित, एक्सिस बैंक क्षमताओं में निवेश कर रहा है जोकि फिजिकल बैंकिंग के भरोसे और डिजिटल सॉल्यूशंस की सुविधा को एक साथ लाता है। यह देशभर में ग्राहकों के लिए सार्थक मूल्य पैदा कर रहा है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *