बैंक ऑफ़ बड़ौदा और मिज़ुहो बैंक ने विलय एवं अधिग्रहण फायनांसिंग और कॉर्पोरेट बैंकिंग समाधानों में बेहतर समन्वय के उद्देश्य से की नीतिपरक साझेदारी

Spread the love

मुंबई : मिज़ुहो बैंक लिमिटेड (“मिज़ुहो”), जो मिज़ुहो फाइनेंशियल ग्रुप इंकॉर्पोरेटेड (NYSE: MFG) की बैंकिंग इकाई है और विश्व के सबसे बड़े पूर्ण-सेवा वित्तीय संस्थानों में से एक है तथा भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने विलय एवं अधिग्रहण (M&A) फायनांसिंग, व्यवस्थित ऋण, सीमा-पार फायनांसिंग समाधान तथा व्यापक कॉर्पोरेट एवं निवेश बैंकिंग अवसरों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए एक नीतिपरक साझेदारी किए जाने की घोषणा की है।

यह साझेदारी मिज़ुहो के व्यापक वैश्विक नेटवर्क, सीमा-पार क्षमताओं एवं व्यवस्थित फायनांस विशेषज्ञता को बैंक ऑफ़ बड़ौदा की सुदृढ़ घरेलू उपस्थिति, प्रगाढ़ कॉर्पोरेट संबंधों तथा भारतीय बाजार की व्यापक समझ के साथ जोड़ती है।

प्रमुख सहयोग क्षेत्र

इस साझेदारी के तहत मिज़ुहो और बैंक ऑफ़ बड़ौदा निम्नलिखित क्षेत्रों में लेनदेन संबंधी सहयोग करेंगे—

(क) अधिग्रहण फायनांसिंग: संयुक्त रूप से लेनदेन की शुरुआत, स्ट्रक्चरिंग, कॉ-अंडरराइटिंग एवं सिंडिकेशन

(ख) चिन्हित सौदों में विलय एवं अधिग्रहण सलाहकार सेवाएं

(ग) उप-भागीदारी एवं द्वितीयक जोखिम वितरण के लिए पसंदीदा भागीदार चैनल का निर्माण

(घ) संबंधित लेनदेन में विदेशी मुद्रा एवं ब्याज दर जोखिम प्रबंधन तथा एस्क्रो सेवाओं हेतु वैश्विक बाजार उत्पादों में सहयोग सहित सम्बद्ध बैंकिंग सेवाएं

(ङ) अधिग्रहण फायनांसिंग अंडरराइटिंग, स्ट्रक्चरिंग एवं इंटर-क्रेडिटर व्यवस्थाओं आदि में सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से क्षमता निर्माण

श्री ललित त्यागी, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा:

“भारत विभिन्न सेगमेंट में स्केल, प्रतिस्पर्धात्मकता, ऊर्जा ट्रांजिशन, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास के कारण घरेलू मोर्चे पर सुदृढ़ प्रगति का साक्षी बन रहा है। कॉर्पोरेट संस्थाएं अपनी बाजार स्थिति मजबूत करने के लिए विलय, अधिग्रहण और नीतिपरक निवेशों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिससे उन्नत फायनांसिंग एवं सलाहकार समाधानों की आवश्यकता बढ़ रही है। मिज़ुहो बैंक के साथ इस साझेदारी के माध्यम से हमारा उद्देश्य बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रगाढ़ कॉर्पोरेट संबंधों एवं बाजार की समझ को मिज़ुहो की वैश्विक विशेषज्ञता और सेक्टर विशेष के अनुभव के साथ जोड़ते हुए घरेलू एवं सीमा-पार विलय एवं अधिग्रहण अवसरों के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार करना है। हम अधिग्रहण फायनांसिंग, सिंडिकेटेड ऋण, व्यवस्थित ऋण और नीतिपरक सलाहकार सेवाओं के क्षेत्र में व्यापक समाधान उपलब्ध कराने की बेहतर स्थिति में होंगे, जिससे हमारे ग्राहकों की विकास आकांक्षाओं को बल मिलेगा और वे भारत के विकसित होते कॉर्पोरेट एवं निवेश इकोसिस्टम में योगदान कर सकेंगे।”

पीयूष अग्रवाल, सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर एवं इंडिया कॉ-कंट्री हेड, मिज़ुहो बैंक ने कहा:

“मिज़ुहो बैंक भारत को दीर्घकालिक नीतिपरक विकास के इंजन और अपने अंतर्राष्ट्रीय विस्तार के प्रमुख स्तंभ के रूप में देखता है। मिज़ुहो जापान के प्रमुख वित्तीय संस्थानों में से एक है और वैश्विक स्तर पर अधिग्रहण फायनांसिंग एवं विलय एवं अधिग्रहण  सलाहकार सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी प्लेटफॉर्म है। भारत में 30 वर्षों की उपस्थिति के साथ मिज़ुहो को भारतीय कॉर्पोरेट एवं वित्तीय क्षेत्र की गहरी समझ है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ हमारा संबंध विश्वास, सहयोग और विकास की साझा सोच पर आधारित है, जो दोनों प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को समर्थन देने पर केंद्रित है। यह समझौता सीमा-पार स्ट्रक्चरिंग, सिंडिकेशन और अधिग्रहण लेनदेन की अंडरराइटिंग के संयुक्त विकास की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगा, जिसमें दोनों संस्थानों की क्षमताओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित  किया जा सकेगा।”

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *