दाऊदी बोहरा समाज 19 मार्च को मनायेगा ईद-उल- फ़ित्र, बोहरा समाज की विभन्न जगहों पर अदा होगी विशेष नमाज

Spread the love

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर मे दाऊदी बोहरा समाज देशभर के समाज जनो के साथ साथ बुरहानपुर मे भी बोहरा समाज 19 मार्च गुरुवार को ईद उल फ़ित्र मनायेगा।

दाऊदी बोहरा जमात PRO कमेटी के कोओडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने जानकारी देते हुए बताया की शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जामली की सादरत मे स्थानीय नजमी मस्जिद दाऊदपुरा मे 19 मार्च को सुबह 7 से ईद उल फ़ित्र की नमाज ईद के खुतबे के साथ अदा की जाएगी।

तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बातया की बुरहानपुर मे शहर की 16 मस्जिदों मे समाज जन सुबह एकत्रित होकर ईद उल फ़ित्र की नमाज अदा करेंगे नज़मी मस्जिद मे शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब द्वारा ईद की विशेष नमाज ईद के खुतबे के साथ अदा कराई जाएगी साथ ही शहर की अन्य मोहल्लो मे स्थित बोहरा मस्जिदों सहित वही लोधीपुरा स्थित मोहम्मदी मार्केज मस्जिद मे आमिल साहब शेख मूर्तजा भाई साहब द्वारा बोहरा समाज जनों को ईद उल फ़ित्र की नमाज अदा करायेगे ।

अंजुमन जाकवी जमात दाऊदी बोहरा समाज द्वारा ईद उल फ़ित्र की नमाज के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जामली एवं नायब शहर आमिल शेख युसूफ भाई साहब जमाली की देख रेख मे ईद की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

दरगाह ए हकीमी परिसर मे स्थित हकीमी मस्जिद मे दरगाह प्रबंधक शेख सब्बीर भाई साहब एवं उपप्रबंधक शेख मुस्तुफा भाई उज्जैनी की देख रेख मे पवित्र रमजान माह सहित 19 मार्च को ईद की नमाज की तैयारियां पूरी हुई।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *