बैरसिया। तरावली के पास एक लोडिंग वाहन में अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की पेटियां पकड़ी गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोडिंग वाहन में अवैध शराब भरकर ले जाई जा रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को तरावली के पास रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से शराब की पेटियां बरामद हुई हैं।
पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है। कितनी पेटियां हैं और शराब कहाँ से लाई जा रही थी, इसकी जांच जारी है।
