दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बुरहानपुर में जश्न, ढोल-ताशों और आतिशबाजी के साथ मनाया विजय उत्सव

Spread the love

बुरहानपुर में दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का उत्साह देखने को मिला। सोमवार शाम 6 बजे लालबाग रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर विजय उत्सव मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वाजिद इकबाल ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताकर भ्रष्टाचार और अहंकार की राजनीति को करारा जवाब दिया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र, जनविश्वास और बदलाव की शुरुआत बताया।

कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि दतिया की जीत प्रदेश की जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता के मुद्दों, युवाओं, किसानों और बेरोजगारों की आवाज़ बनकर लगातार संघर्ष कर रही है। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है तथा आने वाले समय में कांग्रेस प्रदेश और देश में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
इस दौरान वाजिद इकबाल, श्रीमती अनिता यादव, योजना देवड़ा, अजय रघुवंशि,इन्द्रसेन देशमुख, तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, हुजेफा मुलायमवाल, अकील औलिया, इस्माइल अंसारी, अमर यादव,हमीद डायमंड, मूज्जू मीर, शाहिद बंदा, शेख रुस्तम,आरिफ खान, इनाम आंसरी, बाबा भाई,हाफिज मंसुरी, मुज्जू मीर, जहीर अब्बास, देवेश्वर ठाकुर, अर्जुन जंगाले, अब्दुल बासित

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *