सात दिन की समय-सीमा में नहीं ओयो जवाब, इसी सप्ताह हो सकती है कार्रवार्ड
भोपाल। अल्पना टॉकीज जमीन मामले में प्रशासन की कार्रवाई अब अंतिम चरण में पहुंचती नजर आ रही है संबंधित पक्ष को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया गया था। हालांकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित पक्ष की ओर से प्रशासन को कोर्ड जवाब नही दिया गया।
अब प्रशासन की ओर से इस मामले में अगला आदेश जारी किया जाएगा। डस आदेश के जरिए यह तय किया जाएगा कि संबंधित पक्ष की लीज निरस्त की जानी है या नहीं
अधिकारी के मुताबिक, मामले में निर्णय की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी और इसी सप्ताह आगे की कार्रवाई होने की संभावना है। ऐसे में अब सबकी नजर प्रशासन के आगामी आदेश पर टिकी हई है
