निशातपुरा में चलती बाइक पर दोस्त की गोली मारकर हत्या

Spread the love

चलती बाइक पर दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, मौके पर ही मौत… दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप

भोपाल के थाना निशातपुरा क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिनदहाड़े चलती बाइक पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार युवक को उसके ही दोस्त ने गोली मारी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोस्त ने कथित तौर पर युवक पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवक बाइक से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या के पीछे आपसी विवाद, पुरानी रंजिश या किसी अन्य कारण को लेकर जांच कर रही है।

घटना के बाद पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं गोली चलाने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुट गई हैं।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि वारदात से पहले और बाद की पूरी तस्वीर सामने आ सके।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने एक बार फिर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर चलती बाइक पर ऐसा क्या हुआ कि दोस्त ही दोस्त की जान का दुश्मन बन गया? गोली मारने की वजह क्या थी और वारदात के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं?

इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल निशातपुरा थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *