पत्रकार कल्याण परिषद की कार्यकारिणी का हुआ गठन
देवरीकलां-: नगरपालिका चौराहा स्थित साहित्यिक भवन में देवरी नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार कल्याण परिषद के जिला एवं वरिष्ठ पदाधिकारी बृजेश गुप्ता,जिला संयोजक सुनील मिश्रा,सुनील तिवारी,नरेश,तहसील इकाई शाहगढ,धीरज प्रजापति,विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा,संगठन को मजबूत करना तथा पत्रकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना रहा।पत्रकार कल्याण परिषद की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें नितिन ठाकुर अध्यक्ष पत्रकार कल्याण परिषद,उपाध्यक्ष अनुराग विश्वकर्मा,सचिव प्रवीण पाठक,सहसचिव राकेश यादव,कोषाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा को बनाया गया है!बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा,सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।बैठक के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा,सम्मान,पत्रकार सहायता कोष,आकस्मिक सहायता,संगठन के विस्तार,सदस्यता अभियान तथा पत्रकारों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पत्रकारों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया।वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए संगठन सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।पत्रकारों के सामाजिक और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे तथा शासन-प्रशासन के समक्ष पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।बैठक के अंत में उपस्थित सभी पत्रकारों ने संगठन की मजबूती,आपसी सहयोग और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।इस दौरान लाल साहब लोधी,मनोज स्वामी, रामबाबू पटेल,अभिषेक गुप्ता,दीपक चौरसिया,मुवीन खाँन,संतोष विश्वकर्मा,भूपेन्द् राजपूत,त्रिवेंन्द्र जाट,मोती गौंड,सौरभ नगरिया,अमित राजपूत,परसुराम साहू,विपिन शर्मा,भरत ठाकुर,सोनू प्रजापति,नीरज जैन,आषुतोष दुबे,कुलदीप नामदेव,अमित तिवारी सहित बडी संख्या में पत्रकार संगठन मौजूद था
