इंडसइंड बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी सुविधा, ईपीएफओ के साथ हुआ बैंक का एकीकरण

Spread the love

इस एकीकरण से नियोक्ता और संस्थान, इंडसइंड बैंक के कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग और ‘इंडी फॉर बिज़नेस’ (एमएसएमई) डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म के ज़रिये ईपीएफओ ​​पोर्टल से आसानी से भविष्य निधि (पीएफ) का योगदान कर सकेंगे

मुंबई : इंडसइंड बैंक ने आज घोषणा की कि उसने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय के तहत आने वाले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ सफलतापूर्वक एकीकरण कर लिया है। इससे अब इंडसइंड के ज़रिये ईपीएफ अंशदान जमा करने की प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक हो गई है।

इस एकीकरण से संस्थान सीधे तौर पर ईपीएफओ ​​पोर्टल पर इंडसइंड बैंक का चुनाव कर सकते हैं और इंडसइंड बैंक के कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग तथा मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन – ‘इंडस डायरेक्ट’ एवं ‘इंडी फॉर बिज़नेस’ (एमएसएमई) के ज़रिये आसानी से भविष्य निधि योगदान कर सकते हैं। यह पहल, देश में बड़े पैमाने पर किए जाने वाले वैधानिक भुगतान में से एक को बैंक की डिजिटल प्रणाली से जोड़ती है।

इसके अलावा, इंडसइंड बैंक के ग्राहक सुरक्षित तरीके से सीधे ईपीएफओ ​​पोर्टल के ज़रिये ईपीएफओ ​​अंशदान जमा कर सकते हैं। इस समाधान से भुगतान सुविधाजनक हो जाएगा, साथ ही संस्थानों को अपनी वैधानिक ज़िम्मेदारियों को आसानी से पूरा करने में मदद मिलेगी।

यह एकीकरण, इंडसइंड बैंक की विकास यात्रा की उल्लेखनीय उपलब्धि है। इससे व्यवसायों और संस्थानों के लिए भरोसेमंद बैंकिंग भागीदार के तौर पर इसकी स्थिति और मज़बूत होगी।

अधिक जानकारी के लिए https://www.indusind.bank.in/in/en/personal/tax-payment/information-about-epfo.html  पर लॉग इन करें।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *