कजलीखेड़ा पुलिस ने पीछा कर पकड़ी स्कॉर्पियो, भारी मात्रा में शराब बरामद

Spread the love

सूत्रों के अनुसार कजलीखेड़ा शराब दुकान से कोलार में अवैध बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी करीब 40 पेटी शराब

भोपाल । अवैध शराब के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत कजलीखेड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन को पीछा कर पकड़ा। वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार स्कॉर्पियो में करीब 40 पेटी शराब बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शराब कजलीखेड़ा स्थित शराब दुकान से कोलार क्षेत्र में अवैध बिक्री के लिए ले जाए जाने की आशंका है।

पुलिस ने वाहन और शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *