केसली के बेटे अरविंद सिंह दांगी की डीएसपी पद पर पदोन्नति

Spread the love

केसली-:केसली नगर में खुशी का माहौल है। केसली के सपूत अरविंद सिंह दांगी को पुलिस विभाग में डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) पद पर पदोन्नति मिली है। इस उपलब्धि पर उनके परिवार, परिजनों तथा पूरे नगरवासियों में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई है।
शिक्षा और पृष्ठभूमि

अरविंद सिंह दांगी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केसली में ही प्राप्त की। उन्होंने कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई केसली के स्कूलों से पूरी की। इसके बाद उन्होंने डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से बी.एससी. तथा बी. लिब. (Bachelor of Library Science) की उपाधि प्राप्त की।
वर्तमान पदस्थापना
वर्तमान में अरविंद सिंह दांगी छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा थाने में थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उनकी मेहनत, लगन और ईमानदारी के फलस्वरूप उन्हें डीएसपी पद पर पदोन्नति मिली है।
बधाईयों का सिलसिला
पदोन्नति की इस खुशखबरी पर केसली नगर के नागरिकों, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों तथा ईस्ट मित्रों ने अरविंद सिंह दांगी एवं उनके परिवार को बधाई दी है। नगरवासी उन्हें आगे और भी बड़ी सफलताओं की कामना कर रहे हैं।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *