सीबीआई ने बीएसएनएल के चीफ इंजीनियर अवनीश शुक्ला और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर वी.बी. चक्रपाणि को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों ने जबलपुर की एक फर्म के 14 पेंडिंग बिल पास करने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने जाल बिछाया और दोनों को 75-75 हजार रुपये की पहली किस्त लेते धर दबोचा। आरोपियों के भोपाल, लखनऊ और कानपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
